• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

पत्रकारों से क्या बोले उत्तराखंड के महाराज, पढ़ लीजिए..

Spread the love

देहरादून : लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपने हथियार पैने करने लगी है। इसी क्रम में अब तक सब कुछ बोझ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कंधे पर डालने वालों को भी कस दिया गया है। इसके तहत राज्य सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड के सभी मंत्री हफ्ते में एक बार पत्रकारों तक अपनी गाथा सुनाएंगे, ताकि जनता जनार्दन तक सरकारी कामकाज का हिसाब किताब जा सके।
आज शनिवार 19 अगस्त को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेस कांफ्रेंस की। महाराज में अपने विभाग पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, पर्यटन के बारे में पत्रकारों को बताया।

सतपाल महाराज ने कहा हरिद्वार, उधमसिंह नगर भारी बारिश से नुकसान हुआ है। बाढ़ पीड़ित 6336 लाभार्थियों को 5-5 हजार के चेक वितरित किए गए हैं। 771 लाभार्थी जिनके घर टूटे हैं,उनको 44 लाख 41 हजार 300 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है
हरिद्वार को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है, जिसके चलते 3 महीने का बिजली और पानी का बिल माफ किया गया है
चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब में 19 अगस्त तक 47 लाख 11 हजार 75 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए टूरिस्ट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा सफलतापूर्वक क्रियान्वन किया गया हैं।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश में विभिन्न संगठनों का निर्माण किया गया है जिसमे मंदिरों को चयनित किया गया है। इनमे गढ़वाल के 12 मंदिर, कुमाऊ के 12 मंदिर शामिल किए गए हैं।
सीमांत क्षेत्र के गांव के सुविधाओं के लिए केंद्र की ओर से शुरू की योजना में राज्य सरकार ने भी योगदान किया है। देश के प्रथम गांव माणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डिवोशन महादेव नीति घाटी के तहत उसका विकास किया गया है, जिसको शिवलोक कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *