• Fri. Jun 12th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

देहरादून के अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ से छेड़छाड़, बोला- ‘पांच हजार पकड़ और मेरे साथ चल’

Spread the love

सीएमआई अस्पताल में किसी मरीज के साथ आए एक अटेंडेंट ने अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ से छेड़छाड़ कर दी। आरोपित ने किसी से कहा कि 5000 रुपये पकड़ मेरे साथ चल तो किसी को मां की देखभाल करने घर चलने की बात कही।

बताया जा रहा है गुरुवार रात से ही वह स्टाफ के साथ गलत हरकत कर रहा था। ऐसे में स्टाफ ने उसे अस्पताल से बाहर भेज दिया था।

शुक्रवार को वह फिर अस्पताल में आया और फिर नर्सिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी करने लगा। इसके बाद एक अस्पताल की महिला स्टाफ ने उसे पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी और पुलिस बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *