• Sun. Jun 7th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

नरकोटा में निर्माणाधीन पुल में हादसा, कई मजदूर दबे

Spread the love

रुद्रप्रयाग जिले में नरकोटा – खांकरा के बीच ऋषिकेश – बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे बाईपास पर निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से की सेटरिंग पलटने से कई मजदूर दब गए। फिलहाल 6 मजदूरों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल मे भर्ती किया गया है, जबकि कुछ अन्य मजदूरों के भी दबे होने की आशंका  है।

घटना 20 जुलाई सुबह 9 बजे की है जब नरकोटा व खांकरा के बीच बन रहे बाईपास के निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से की सैटरिंग अचानक पलट गई। जिसमें पुल पर काम करने वाले कुछ मजदूर उसकी चपेट में आ गये। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये है। जानकारी के अनुसार 6 लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जबकि अभी भी 3 से 4 मजदूरों की सैटरिंग के नीचे दबे होने की आशंका है। पुलिस प्रशासन और रेसक्यू टीम मौके पर मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने की लगातार कोशिश कर रही हैैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *