• Sat. May 11th, 2024

10 बीजेपी नेताओं को मुख्यमंत्री धामी ने दिए दायित्व


लंदन: यहां ब्रिटेन दौरे पर आए भारत देश के उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का बहुप्रतीक्षित इंतजार बुधवार की देर रात को खत्म कर दिया। उन्होंने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं में से 10 को सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व सौंप दिए। वैसे तो ये वे कार्यकर्ता हैं जो लगभग बीजेपी की हर सरकार में अपना जुगाड़ बैठा ही लेते रहे हैं। बहरहाल इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरे पर आए धामी के इस निर्णय से बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं
धामी के इस निर्णय से उन विरोधी नेताओ को झटका भी लगा है जो यह कहते फिर रहे थे कि धामी की कुर्सी खतरे में है, धामी को फ्री हैंड नहीं है और उन्हें सरकार में दायित्व बांटने की छूट तक नहीं हैं। पितृ पक्ष शुरू होने से ऐन पूर्व धामी ने दायित्व वितरण का धमाका करके सबको चौंकाते हुए अपने विरोधियों का मुंह बंद कर दिया। अब मंत्रिमंडल में स्थान पाने वाले विधायकों की आस पूरी होनी बाकी है।

1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय)।

2. रमेश गड़िया : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय जलागम परिषद।

3. मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद।

4. मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद्।

5. बलराज पासी : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था।

6. सुरेश भट्ट : उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद।

7. अनिल डब्बू : अध्यक्ष, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)।

8. कैलाश पंत : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड।

9. शिव सिंह बिष्ट : उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्।

10. नारायण राम टम्टा : अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385