• Tue. Oct 14th, 2025

अखिलेश और डिंपल ने देवप्रयाग में किया गंगा पूजन


[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

Spread the love
देवप्रयाग। विजय दशमी  पर्व पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री  व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी

सांसद  डिंपल यादव व परिजनों के साथ देवप्रयाग तीर्थ पहुँचे। यहाँ संगम स्थल पर उन्होंने गंगा दर्शन व पूजन किया।

मंगलवार को सपा नेता अखिलेश यादव सपरिवार अचानक देवप्रयाग पहुँचे। यहाँ वह भागीरथी अलकनंदा संगम पर पहुँचे जहाँ उनके परिजनों द्वारा गंगा स्नान किया गया। अखिलेश यादव ने गंगा स्नान तो नही किया मगर यहाँ गंगा पूजन अवश्य किया। तीर्थ पुरोहित पं हजारी लाल भट्ट ने यहाँ उनसे पूजन करवाया। पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के आने पर संगम स्थल पर उन्हें देखने व मिलने के लिए स्थानीय लोगो व यात्रियों की भीड़ लग गयी। कई लोगो द्वारा उनके साथ सेल्फी भी ली गयी।
देवप्रयाग के प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित अखिलेश यादव ने कहा कि वह शीतकाल में दोबारा देवप्रयाग आयेंगे व अवश्य गंगा स्नान भी करेंगे। भगवान राम की तपस्थली पहुँचने पर जब अखिलेश लोगो का अभिवादन कर रहे थे तो पूर्व मंदिर के पुजारी सोमनाथ भट्ट ने  जय श्री राम कहा तो अखिलेश हंसते हुये बोल पड़े  यहाँ  कहाँ से आये राम। तो लोग बोले जगत में हर जगह है राम ही राम ।  अखिलेश यादव के आने पर यहाँ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाई गयी थी। उत्तराखण्ड में अखिलेश यादव की ससुराल होने से उनका यहाँ खास नाता भी है। देवप्रयाग तीर्थ में स पा नेता अखिलेश यादव के आने से कई राजनैतिक कयास भी लगने शुरू होगये हैं। फिलहाल सपा प्रमुख के आने से क्षेत्र में काफी हलचल दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385