• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में धर्म स्वतंत्रता अधिनियम-2018 होगा और सख्त

Spread the love

उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम-2018 को और सख्त बनाया जायेगा। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरवार 9 सितंबर को पुलिस मुख्यालय के भ्रमण और अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा के दौरान कही। पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम के समक्ष पुलिस कार्यप्रणाली, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर आधारित प्रेजेंटेशन दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप स्मार्ट, संवेदनशील, आधुनिक और जवाबदेह बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा कि कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर व इंस्पेक्टर को कोविड-19 में किये जा रहे सराहनीय कार्यों व सेवाओं 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि जल्द दी जायेगी।

कार्यक्रम के अहम मुद्दे :-
– उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम-2018 को और सख्त बनाया जायेगा।
– बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में आने वाले लोगों के सत्यापन प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जायेगा
– पीएससी कर्मचारियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए ट्रको के बजाय बसें उपलब्ध करायी जाएंगी।
– पुलिस के वाहनों एवं भवनों में भी सुधार किया जायेगा।
– पुलिस में खेल कोटे की भर्ती शीघ्र शुरू की जायेगी।
– पुलिस की शासन में लंबित समस्त नियमावलियों को शीघ्र स्वीकृत किया जायेगा।
– इनामी अपराधियों के लिए उत्तरप्रदेश की तर्ज पर पुरस्कार राशि बढ़ायी जायेगी।
– पुलिस कर्मचारियों के 4600 रुपये ग्रेड -पे के सम्बन्ध में सरकार संवेदनशील है और इस सम्बन्ध में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। इसमें शीघ्र निर्णय लिया जायेगा।

– उत्तराखंड में शीघ्र ही एंटी ड्रग पॉलिसी बनायी जायेगी।

– अल्मोड़ा, श्रीनगर, टनकपुर में साइबर चौकी, ट्रैफिक थाने पर विचार सहित अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा

– पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की जायेगी।

कार्यक्रम में अपर सचिव गृह आनंद बर्धन, सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी के अलावा पुलिस विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी पी.वी.के प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पीएम अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना व सुरक्षा संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक ए.पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *