• Mon. Mar 30th, 2026

Chardham Yatra 2026: हरिद्वार-ऋषिकेश में आज से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ


[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

Spread the love

चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश में आज से वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हरिद्वार एआरटीओ कार्यालय में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ग्रीन कार्ड व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। वहीं, ऋषिकेश में पूजा अर्चना के बाद वाहन स्वामियों को वाहनों के ग्रीन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

ऋषिकेश एआरटीओ (प्रशासन) ऋषिकेश रावत सिंह कटारिया ने बताया कि ग्रीनकार्ड पोर्टल पर निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही वाहन स्वामी अपने वाहनों का परिवहन कार्यालय से ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले 23 मार्च से ग्रीन कार्ड जारी होना था लेकिन कुछ तकनीकी समस्या के कारण तिथि में परिवर्तन करना पड़ा था।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड एनआईसी (परिवहन) की टीम के सीनियर डायरेक्टर आईटी हिमांशु कुमार और संयुक्त निदेशक आईटी रमन पुंडीर की ओर से ग्रीन कार्ड पोर्टल का विधिवत परीक्षण कर लिया गया है। पोर्टल से सभी व्यवसायिक यात्री वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385