• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

युवा कांग्रेस चुनाव में तरुण सैनी की बड़ी जीत, बने प्रदेश महासचिव

Spread the love

भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के नतीजों में हरिद्वार के लक्सर विधानसभा क्षेत्र से आने वाले युवा नेता तरुण सैनी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए प्रदेश महासचिव पद हासिल किया है। उनकी जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

तरुण सैनी की जीत को संगठन में युवा नेतृत्व के प्रति बढ़ते विश्वास और कार्यकर्ताओं के व्यापक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए उन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया, जिसका लाभ उन्हें चुनाव में मिला।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही हरिद्वार, देहरादून और अन्य जिलों में समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर, आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने इसे युवा कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और मजबूत नेतृत्व का संकेत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *