• Fri. May 15th, 2026

बढ़ती गर्मी से मिलेगा छुटकारा, देहरादून में बनेगी ‘हीट रेजिलिएंट सिटी’


[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

Spread the love

देहरादून। लगातार बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अब देहरादून को विशेष माडल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

भारत सरकार ने देश के 12 चयनित शहरों में देहरादून को भी ‘हीट-रेजिलिएंट माडल सिटी’ परियोजना के लिए चुना है। इस योजना के तहत शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने, जल संरक्षण और गर्मी से राहत देने वाले सार्वजनिक ढांचे विकसित करने पर काम होगा।

एमओयू प्रक्रिया शुरू

नगर निगम देहरादून और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) के बीच इस संबंध में एमओयू प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योजना का उद्देश्य शहर को बढ़ती गर्मी व जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अधिक सक्षम बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385