• Fri. Jun 12th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

डी.के. शिवकुमार से मिले राजीव महर्षि, उत्तराखंड चुनाव और संगठन पर हुई चर्चा

Spread the love

उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि और उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री अजय सिंह ने नई दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने शिवकुमार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों तथा आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राजीव महर्षि ने उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के प्रयासों की जानकारी साझा की।

राजीव महर्षि और अजय सिंह ने शिवकुमार को चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत पूरे देश के लिए आस्था का केंद्र है तथा शिवकुमार के आगमन से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।

राजीव महर्षि ने शिवकुमार से आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र उत्तराखंड कांग्रेस को मार्गदर्शन देने का आग्रह भी किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिवकुमार के अनुभव और नेतृत्व से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।

डी.के. शिवकुमार ने चारधाम यात्रा के निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में उत्तराखंड आने की सकारात्मक इच्छा जताई। उन्होंने कांग्रेस संगठन की मजबूती तथा आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *