• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

राहुल गांधी के दौरे से पहले सीएम धामी का युवाओं से संवाद, भर्ती परीक्षाओं पर रखेंगे पक्ष

Spread the love

भर्ती परीक्षाओं को लेकर प्रदेश सरकार को निशाने पर ले रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जवाब देने की पुख्ता तैयारी कर ली गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को राहुल के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले युवाओं से रूबरू होंगे। इसमें प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों में भर्ती परीक्षाओं से लेकर अग्निपथ योजना पर पार्टी के रवैये को आड़े हाथों लिया जाएगा।

भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल की ओर से डोईवाला में सुबह 11 बजे अग्निवीर योजना और भर्ती परीक्षाओं को लेकर युवाओं से संवाद का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री धामी इस कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि युवाओं के साथ संवाद के दौरान प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और उसे लेकर सरकारों के रवैये को सामने रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *