• Sat. Aug 8th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हल्द्वानी के लामाचौड़ में शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाई कोर्ट, अन्य महत्वपूर्ण फैसले

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक शुक्रवार को सचिवालय में हुई। बैठक में हल्द्वानी में हाईकोर्ट कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई है।

बैठक में अहम विषयों पर चर्चा होने के साथ कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई है। बैठक में कुल 15 विषयों पर फैसला लिया गया।

प्रमुख फैसले

  • कैबिनेट ने हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में उपलब्ध 73 हेक्टेयर वन भूमि में से आवश्यकता अनुसार लगभग 30 हेक्टेयर भूमि उच्च न्यायालय परिसर के निर्माण हेतु हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।
  • उत्तराखंड राज्य खेल विवि के लिए पदों के सृजन को मंजूरी।
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर औपचारिक सहमति।
  • गाय व भैंस की खरीद में सब्सिडी का दायरा बढ़ाया गया। दो पशु की खरीद पर मिलेगी सब्सिडी।
  • उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली का गठन किया गया। इसमें मजदूरों के हितों का संरक्षण किया जायेगा। मजदूरों के लिए समान वेतन।
  • समाज कल्याण विभाग के 19 अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावासों के संचालन की नियमावली बनी।
  • औद्योगिक विवादों को सुलझाने के लिए नई नियमावली बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *