• Sat. Oct 3rd, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता

Spread the love

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके योगदान और बलिदान को प्रदेशवासी हमेशा सम्मान के साथ याद करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने जिस उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान और विकास की यात्रा में राज्य आंदोलनकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]