• Sun. Oct 4th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

Spread the love

उत्तराखंड भाजपा की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक शनिवार को देहरादून में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सहप्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज तथा प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा समेत विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी राम माधव और सहप्रभारियों ने विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से संवाद कर उनकी गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी ली। संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर तक पहुंच बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी राम माधव का लंबा सामाजिक और राजनीतिक अनुभव रहा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों तक संगठन में काम करने का उनका अनुभव कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने में उपयोगी होगा। उन्होंने सहप्रभारी अरविंद मेनन के सांगठनिक अनुभव और बांसुरी स्वराज के युवा एवं महिला नेतृत्व का भी उल्लेख किया।

बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, समन्वयक और सह-समन्वयक समेत अन्य पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारियों का उत्तराखंड में यह पहला विस्तृत संगठनात्मक प्रवास है। दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश से लेकर जिला और मोर्चा स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]