• Thu. Oct 8th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी से भारतीय सिनेमा में अलग पहचान बनाई। विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया और उन्हें दर्शकों के बीच विशिष्ट स्थान दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाना पाटेकर का निधन फिल्म और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों और प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]