• Thu. Nov 19th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

कैंट क्षेत्र को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में करीब 48 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल और विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए। कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]