• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

भाजपा से चौकस हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल,बोले- इस बार नहीं करने देंगे विधायकों की खरीद फरोख्त

Spread the love

उत्तराखंड में जैसे ही वोटों की गिनती का काउंटडाउन शुरू हुआ है राजनीतिक दलों की धड़कने भी बढ़ गयी है। बड़े राजनीतिक दल खासकर भाजपा और कांग्रेस को विधायकों की खरीद फरोख्त का भी डर सताने लगा है। खासकर कांग्रेस को वर्ष 2016 का घटनाक्रम अभी भी याद है, इस कारण उसकी चिंता भी अधिक है। बहरहाल कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बार भाजपा की किसी भी कोशिश को कामयाब नहीं होने देंगे।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें पूरा आशीर्वाद दिया है और इस बार निश्चित रूप से कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरह यह दावा तो नहीं करेंगे कि साठ से अधिक सीटें मिलेगी लेकिन हमारे पास कम्फर्ट मेजोरिटी होगी। यह तय है। पार्टी विधायकों को खरीद फरोख्त से बचाने के लिए किये जा रहे उपायों पर गोदियाल ने कहा कि इस बार ऐसी संभावना नहीं है।

गोदियाल ने कहा भाजपा की फितरत सभी अच्छी तरह से जान गये हैं। यह सही है कि भाजपा ने कई राज्यों में हमारी पार्टी के विधायकों को विभिन्न तरीकों से अपने पक्ष में किया है, लेकिन उत्तराखंड में उनकी साजिश कामयाब नहीं होगी। हमें अपने विधायकों को कहीं छिपाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी जानते हैं कि भाजपा क्या कर सकती है। गणेश गोदियाल ने कहा कि इसे लेकर हमारा होमवर्क भी पूरा हो चुका है। हम भाजपा से हर प्लेटफार्म पर लड़ने को तैयार हैं। इस बार भाजपा को ऐसा दुस्साहस नहीं करने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *