• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

हरीश रावत के खिलाफ रहे तीन कांग्रेसी किए आउट

Spread the love

विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करना तीन कांग्रेसियों को महंगा पड़ गया। कांग्रेस के नैनीताल जिलाध्यक्ष ने तीनो पदाधिकारियों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने इस बात की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है। गौलापार ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने बताया कि लालकुआं से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ प्रचार किए जाने की शिकायतें आई थीं। जांच करने पर उक्त तीनों पदाधिकारी इस कार्य में संलिप्त पाए गए। जिलाध्यक्ष नैनवाल ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश उन्हें दिए थे। जिलाध्यक्ष के आदेश पर फिलहाल तीनों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *