• Sat. Jun 13th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

कोई नहीं तारणहार,पीठ पर लादकर मरीज को पहुंचना पड़ रहा अस्पताल

Spread the love

उत्तरकाशी जिले के सुदूरआराकोट बंगाण के कोठिगाड क्षेत्र की मोटर मार्गों की स्थिति बदहाल होने के कारण क्षेत्रवासी मरीजों को अपनी पीठ पर अस्पताल तक पहुंचे को मजबूर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किराणु निवासी मनिया पुत्र दिगड़ू उम्र 30 वर्ष जो वाहन चालक है कल यानि शनिवार को बलावट गया था। बलावट गांव में सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से ग्रामवासियों द्वारा उपचार के लिए आराकोट अस्पताल ले जाना था लेकिन मोटर मार्ग बंद होने के कारण बलावट से जागटा तक लगभग 6 किलोमीटर पीठ पर उठा कर लेना पड़ा।
समाज सेवी मन मोहन चौहान का कहना है कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदहाल होने के कारण जहां काश्तकारों को नगदी फसलों को मंडी पहुंच पहुंचाने में परेशानी हो रही है वहीं मरीजों को पीठ पर उठाकर अस्पताल ले जाने को ग्रामीणों को विवश होना पड़ रहा है । मोटर मार्ग की बदहाल हालत के संबंध में विभाग शासन प्रशासन से कई बार अवगत करवाया गया है। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *