• Thu. Nov 30th, 2023

नपं अध्यक्ष की बर्खास्तगी के विरोध में फूंका धामी का पुतला


नीरज उत्तराखंडी
पुरोला । नगर पंचायत अध्यक्ष पद से हरिमोहन सिंह नेगी को हटाये जाने के फैसले से लोग भड़क गए हैं। उन्होंने नेगी बर्खास्तगी के विरोध में नगर क्षेत्र में ढोल–नगाड़ो के साथ जुलूस–प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने कुमोला तिराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके पश्चात प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम देवानंद शर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए नेगी के बहाली की मांग की है।
निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने शिकायत की थी। जांच के बाद आरोपों को सही पाते हुए शासन ने उन्हें पद से से बर्खास्त कर दिया। शासन के निर्णय से उनके समर्थक नाराज हैं।
इसके विरोध में शनिवार को लोगों ने नगर में जुलूस–प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि नेगी ने नगर का चहुंमुखी विकास किया है। उनको बर्खास्त करने से यहां लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नेगी ने कोविड काल में घर–घर जाकर नगरवासियों की मदद की। इतना ही नहीं अभी कुछ दिनों पहले छाड़ा खड्ड में आई आपदा के प्रभावितों की उन्होंने हर संभव मदद की। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग नेगी के द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं। इससे पूर्व गत वर्ष यहां सीएम द्वारा घोषित 15 योजनाओं को भी विलुप्त करने का कार्य कर नेगी को परेशान किया गया।
सभा मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोकेन्द्र रावत, श्याम सिंह राणा, दिनेश खत्री, पृथ्वीराज कपूर, सुलोचना आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन दिनेश चौहान ने किया। सभा के बाद लोगों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते हुए गुस्से का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385