• Thu. Jul 16th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

उत्तराखंड: भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष , जानिए कब तक होंगे मंडल एवं जिला अध्यक्षों के चुनाव ।

Spread the love

निकाय चुनाव के निपटने के साथ ही भाजपा प्रदेश संगठन ने संगठनात्मक चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है । फरवरी माह के अंत तक सभी मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के चुनाव हो जाने का जहां दावा किया गया है वहीं प्रदेश नेतृत्व ने यह भी कहा है कि नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले उत्तराखंड प्रदेश भाजपा को भी नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

उत्तराखंड में प्रस्तावित निकाय चुनाव के कारण अक्टूबर तक संपन्न हो जाने वाले पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को टाल दिया गया था। निकाय चुनाव हो जाने के बाद अब इसकी प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य है कि 25 फरवरी तक मंडल और फरवरी माह के अंत तक सभी जिला अध्यक्षों का चुनाव करा लिए जाएं। उन्होंने कहा कि.हमारा यह भी प्रयास है कि प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी समय से पहले हो जाए ताकि उत्तराखंड भाजपा भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में सहभागी बन सके।

पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को लेकर भट्ट ने कहा कि देशभर में यह संगठन पर्व के रूप में उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। गौरतलब है कि संगठन पर्व के तहत प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता के क्रम में अभी तक सभी 11729 बूथ कमेटियों का गठन किया जा चुका है। अब मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया जाना है, जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सभी 70 विधानसभाओं के लिए 210 पर्यवेक्षक एवं सहप्रयवेक्षक बनाए गए हैं। मंडल के उपरांत सभी सांगठनिक जिलों में अध्यक्षों का चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *