• Fri. Oct 23rd, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

सोमवार से शुरू होगी गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया

Spread the love

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में सोमवार से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जबकि 21 अगस्त से विवि के नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरु हो जाएंगी।
रविवार को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में संपन्न प्रवेश समिति की ऑनलाइन बैठक के बाद विवि ने ने शैक्षिक सत्र वर्ष 2023-24 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर नेगी ने बताया कि सोमवार से विभिन्न संकायों में नवीन सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं नए सत्र का पठन-पाठन 21 अगस्त से शुरू होगा। 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। 1 दिसंबर 2023 को दीक्षांत समारोह के साथ ही स्वर्ण जयंती वर्ष के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताय कि नवप्रवेशी छात्रों के लिए विभाग एवं संकाय स्तर पर ओरियंटेशन एवं इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम फरवरी माह में आयोजित होंगे। वहीं, अंतर संकाय खेल गतिविधियां अक्टूबर एवं नवंबर माह में संपन्न होंगी। उन्होंने बताया कि नियंता फार्म प्रवेश समिति एवं संकाय अध्यक्ष की संस्तुति के पश्चात ही नियंता कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्तुति के बाद ही परिचय पत्र बनाए जाएंगे। अब शिक्षण शुल्क सेमेस्टर के स्थान पर वार्षिक आधार पर लिया जाएगा। हिंदी विषय में स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिन छात्रों ने सीयूईटी दी है, यदि वह किसी कारण से संबंधित प्रासंगिक विषय में परीक्षा नहीं दे पाए हों, उन्हे भी पंजीकरण का मौका दिया जाएगा। लेकिन सीट की उपलब्धता पर ही उन्हें प्रवेश दिया मिलेगा।
जिन छात्रों ने गढ़वाल विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है उन्हें स्नातकोत्तर स्तर पर 5% का वेटेज दिए जाने पर प्रवेश समिति द्वारा विचार किया गया। इसके लिए विधि संकाय अध्यक्ष प्रो. एके पांडे की की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया जो इस पर शीघ्र अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। समिति के सम्मुख 2023- 24 की प्रवेश निर्देशिका प्रस्तुत की गई। जिसे समिति ने स्वीकार कर लिया।
बैठक में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, समस्त संकाय अध्यक्ष, सभी संकायों के वरिष्ठ शिक्षक, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, मुख्य नियंता, तीनों परिसरों के निदेशक, प्राचार्य डीडब्लूटी देहरादून, प्राचार्य बीएसएम कॉलेज रुड़की, प्राचार्य डीएवी, प्राचार्य डी वीएस देहरादून, वरिष्ठ शिक्षक एमकेपी देहरादून आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]