• Mon. Jun 8th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

दोषी भरे जुर्माना राशि, जय हो के सदस्य बोले

Spread the love

श्रीनगर।जय हो छात्र संगठन ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत,कैवल्य जखमोला तथा सुधांशु थपलियाल के नेतृत्व में गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव से वार्ता करते हुए कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में राज्य के मूल निवासियों को 50% का आरक्षण प्रदान किया जाता है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तथा गढ़वाल विश्वविद्यालय दोनों ही शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत आते है,उत्तराखंड के मूल निवासी छात्रों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की तर्ज पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में भी 50% का आरक्षण प्रदान किया जाएं।
छात्र नेताओं ने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट ने गढ़वाल विश्वविद्यालय पर गलत तरीके से हुई सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति पर 50000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना गढ़वाल विश्वविद्यालय के खाते से न भरा जाए बल्कि दोषियों से इसकी वसूली की जाए।
वार्ता में पुनीत अग्रवाल,सौरभ रावत,सूरज लांबा,दीपक टम्टा, कौशल, राहुल,सुमित, मयंक बिष्ट,रोहित, अरविंद, गोलू रोंगपा, शुभम, काव्य मुयाल, शुभम, प्रवीण और अभी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *