• Thu. Oct 22nd, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

शर्मनाक कृत्य किया दूसरे समुदाय के युवक ने नाबालिग के साथ

Spread the love

टिहरी: जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के राजस्व क्षेत्र में एक नाबालिग को दूसरे समुदाय के 23 वर्षीय बिहारी युवक ने गर्भवती कर दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। घटना स्थल पर पहुंचे राजस्व विभाग ने बीच बचाव करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। बाद में यह मामला रेगुलर पुलिस को सौप दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। क्षेत्र में भारी मात्रा मेें पुलिस बल तैनात कर दिया है।

राजस्व उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि युवती के चाचा की तहरीर के आधार पर बिहार मूल के युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक इलाके में मिस्त्री का कार्य किया करता था।युवक की गिरफ्तारी की जा चुकी है नाबालिग की मेडिकल की कार्यवाही गतिमान है।वही मामले में उपजिलाधिकारी सोनिया पंत ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पोस्को अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है मामले में जिलाधिकारी को पूरे मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के सम्बंध में पत्र लिखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]