• Sat. Jun 13th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

रुड़की के मेयर को भेजा भाजपा ने नोटिस

Spread the love

उत्तराखण्ड भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने जारी नोटिस में मेयर गौरव ग़ोयल से एक सप्ताह में जवाब मांगा है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि मेयर और पार्षदों के मध्य चल रहा विवाद समचार पत्रों में भी प्रचारित प्रसारित कराया जा रहा है। इस अनुशासनहीनता से पार्टी की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए मेयर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मेयर से एक सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *