• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

HNBGU में CBI का डेरा, घोटाले में फंसे प्रोफेसरों-अफसरों की हार्टबीट का बढ़ा फेरा!

Spread the love
उत्तराखंड के श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्व विद्यालय #HNBGU के मुलाजिमों की हार्ट बीट आजकल बढ़ी हुई हैं। #CBI की जांच के दायरे में आए प्रोफेसर और अधिकारी ईश्वर से मनौती मांग रहे हैं। दरअसल, विवि में मानकों के विरूद्ध निजी कॉलेजों की सबंद्धता व सीट वृद्धि को लेकर सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई टीम श्रीनगर स्थित विवि मुख्यालय में है। सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने विवि मुख्यालय में इस मामले से जुड़ी पत्रावलियों के साथ ही आरोपी प्रोफेसरों व अधिकारियों को तलब किया है। सीबीआई की टीम द्वारा दो दिन से विवि में डेरा डाले जाने से विवि मुख्यालय में हड़कंप है।

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कुलसचिव कार्यालय से सटा कमरा नंबर 105 चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां सीबीआई टीम ने दो दिन से निजी शिक्षण संस्थानों को गैरकानूनी ढंग से फायदा पहुंचाने के मामले की पत्रावलियां खंगाल रही हैं। गुरूवार को टीम ने इस मामले में हुए मुकदमे में दर्ज नामजद  शिक्षकों व अधिकारियों से पूछताछ शुरू की। वर्ष 2014 से 2016 के दौरान गढ़वाल विवि द्वारा देहरादून के निजी शिक्षण संस्थानों में सीट वृद्धि और विषयों की संबद्धता मामले में सीबीआई जांच कर रही है। इस मामले से जुड़े शिक्षकों व अधिकारियों से एक-एक कर 16 सितंबर गुरूवार को सीबीआई ने लगभग एक-एक घंटे तक पूछताछ की । बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम श्रीनगर में आठ शिक्षकों/अधिकारियों से पूछताछ करेगी। सीबीआई ने गत जुलाई माह में यूपी से लेकर उत्तराखंड में 14 स्थानों पर एक साथ छापेमारी के साथ ही सबंधित के लॉकर भी खंगाले थे। बताया जा रहा है कि अभी टीम विवि में ही जांच के लिए डटी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *