• Mon. Jun 8th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

20 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को

Spread the love

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा समर्थित सदस्यों की ओर से उन पर लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर 20 करोड़ रुपये की मानहानि का केस किया जा रहा है। जिसे तहत मामले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत सहित चार लोगों को नोटिस भेज दिया है।

बता दें, बीती 23 अक्टूबर को चमोली जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पर नंदा देवी राजजात में टैंडर प्रक्रिया की अनदेखी व कार्य आंवटन में भ्रष्टाचार सहित अन्य आरोप लगाये थे। उपाधयक्ष ने प्रभारी जिलाधिकारी के माध्यम से गढ़वाल आयुक्त को ज्ञापन भेजकर जांच की मांग की थी। इसके बाद मामले में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार सिंह ने मामले में आरोपों का समर्थन करते हुए जांच की मांग उठाई थी।

अब जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने मामले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ 20 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीतिक द्वेष भावना रखकर मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं रजनी भंडारी के पति पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि ” रजनी तो बहाना है, राजू भंडारी निशाना है”, की तर्ज पर भाजपा की ओर से षड़यंत्र किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *