• Sun. Jun 7th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Nd तिवारी, NS नेगी सहित 5 को उत्तराखंड गौरव सम्मान

Spread the love

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वर्ष 2021 प्रदान किये जाने हेतु गठित की गयी समिति की संस्तुति के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, पर्यावरण विद अनिल जोशी,  साहित्यकार रस्किन बॉण्ड, पर्वतारोही श्रीमती बछेन्द्री पाल, लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी का चयन किया गया है। उत्तराखंड गौरव चुने गए अनिल जोशी, रस्किन बांड, बचेंद्री पाल और नरेंद्र सिंह नेगी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेबधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री नारायण दत्त तिवारी को यह सम्मान प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान का राज्य की ओर से दिया गया सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष 5 व्यक्तियों को दिये जाने वाला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को पहचान दिलाने वालों का सम्मान है यह सम्मान प्रेरणा का कार्य भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *