• Fri. May 15th, 2026

Uttarakhand: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर चर्चा


[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

Spread the love

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य राज्य की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा मांग पत्र

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व सीएम हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से मुलाकात कर कानून व्यवस्था व नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगों पर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने कहा, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर आम लोगों को भरोसा टूट चुका है। लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने अपनी ही सरकार पर षड़यंत्र रचने के आरोप लगाए थे। जब प्रदेश में सत्ताधारी दल का विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। चंपावत में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया लेकिन ने मामले की जांच करने के बजाय दुष्कर्म की घटना को निराधार बताया।
पौड़ी जिले के रैतपुर गांव में एक युवक ने पुलिस की प्रताड़ना से आत्महत्या का मामला सामने आया है। नर्सिंग अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की है कि उक्त घटनाओं पर निष्पक्ष जांच के लिए सरकार को निर्देशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385