• Thu. Jun 11th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

पीएम मोदी बने उत्तराखंड के अभिभावक, देवभूमि की आकांक्षाओं को दी नई उड़ान: सीएम धामी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के सफल कार्यकाल की सराहना की है।

श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी,सादर प्रणाम। प्रधानमंत्री के रूप में आपके सफल नेतृत्व के बारह वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के इस ऐतिहासिक अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से मैं, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

यह केवल बारह वर्षों का कालखंड नहीं है, बल्कि भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक पुनर्स्थापना, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का एक स्वर्णिम अध्याय है। आपके दूरदर्शी, निर्णायक और जनोन्मुखी नेतृत्व में भारत ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *