• Thu. Jun 11th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

नरेंद्रनगर में भाजपा का परचम, अध्यक्ष पद समेत बोर्ड पर कब्जा

Spread the love

नरेंद्रनगर। नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भाजपा ने बोर्ड में भी बहुमत हासिल कर मजबूत स्थिति बनाई है। सात सभासद पदों में से भाजपा के चार प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि कांग्रेस को तीन सीटों पर सफलता मिली। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) इस चुनाव में अपना खाता खोलने में भी सफल नहीं हो सकी।

 

चुनाव परिणामों को क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और भाजपा संगठन की सक्रियता पर जनता की मुहर माना जा रहा है। मतदाताओं ने अध्यक्ष पद के साथ-साथ बोर्ड में भी भाजपा को सबसे बड़ा दल बनाकर विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।

 

परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए इसे नरेंद्रनगर में विकास, सुशासन और जनविश्वास की विजय बताया। वहीं कांग्रेस को तीन सीटों पर मिली सफलता से बोर्ड में विपक्ष की भी प्रभावी भूमिका बनी रहेगी।

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह जीत क्षेत्र में भाजपा की मजबूत पकड़ और जनता के बीच सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की स्वीकृति को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *