• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

धामी होंगे रिपीट, नाइट वॉचमैन समझने वालों को झटका

Spread the love

उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने साफ किया है कि यदि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलता है तो पुष्कर धामी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। यानी कि पार्टी धामी को रिपीट करेगी। प्रह्लाद जोशी का यह बयान भाजपा के उन नेताओं को मायूसी देने वाला साबित होगा जो पुष्कर सिंह धामी को नाइट वॉचमैन की तरह देखते थे। जाहिर सी बात है बीजेपी धामी के जरिए इतिहास बनाना चाह रही।

केन्द्रीय मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने 17 सितंबर को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में अच्छा काम हो रहा है। विकास के नये कीर्तिमान बनाये जा रहे हैं। धामी के  नेतृत्व में ही भाजपा विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव के बाद यदि भाजपा की सरकार बनती है तो धामी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रह्लाद जोशी का बयान पार्टी का अधिकृत बयान बनता है या नहीं यह तो समय बताएगा लेकिन बहरहाल भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं को इससे जरूर निराशा मिली होगी। क्योंकि पार्टी में कई ऐसे नेता हैं जो धामी को नाईट वॉचमैन की तरह देख रहे थे। उन्हें लग रहा था कि आगामी चुनाव के बाद स्थितियां उनके अनुकूल हो सकती है। अब संभवत: उन्हें इंतजार करना पड़ेगा।

मैंने कभी चेहरे की लड़ाई नहीं लड़ी है। ना ही कभी दावेदारी की है। पार्टी का कार्यकर्ता हूं और अपना काम कर रहा हूं। भाजपा मां की तरह है। मां जो काम सौंपती है बच्चों को करना पड़ता है। कोशिश रहती है कि काम अच्छा हो। इसी तरह पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगी, वह उसका बेहतर तरीके से पालन करेंगे। – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *