• Wed. Oct 15th, 2025

वायरल न्यूज : भाजपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, विनोद चमोली के नाम की चिट्ठी जारी!


[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बदले जाने की अटकलों के बीच 21 सितंबर को धर्मपुर विधायक विनोद चमोली को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के नाम से जारी इस पत्र की जानकारी मिलने के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में तहकीकात शुरू हो गयी। बाद में भाजपा ने इस पत्र को फर्जी करार दिया और पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही।

मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के नाम से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उल्लेख हुआ कि मदन कौशिक के  स्थान पर विनोद चमोली को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विनोद चमोली देहरादून में मेयर रहे हैं और अभी धर्मपुर से विधायक हैं। पत्र का कंटेंट और इसकी भाषा हूबहू वही थी जिस तरह से अरुण सिंह द्वारा समय समय पर जारी किये जाते हैं। इस कारण भाजपा में हड़कंप मचना स्वाभाविक था। पार्टी के स्तर से जब शीर्ष नेतृत्व के बात की गई तो ऐसा कोई पत्र जारी करने से इनकार किया गया।

महोदय,शोसल मीडिया में नए भाजपा अध्यक्ष के पद पर नई नियुक्ति को लेकर एक पत्र जारी किए जाने की सूचना है जो कि पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है। ऐसा पत्र न तो केंद्रीय कार्यालय से जारी हुआ और न ही प्रदेश कार्यालय से। पार्टी स्तर से इसकी जांच कराई जा रही है और मामले में संलिप्त पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। –मनवीर सिंह चौहान,प्रदेश मीडिया प्रभारीभाजपा उत्तराखंड

इसके बाद प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने वायरल हुए पत्र को लेकर खंडन जारी किया। कहा कि यह पत्र भ्रामक और फर्जी है। इसकी जांच करायी जाएगी। इसे लेकर वैधानिक कार्रवाई पर भी विचार चल रहा है। संभव है कि पुलिस को भी तहरीर दी जाए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी इसकी जांच कराने की बात कही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने की अटकलें लगाई जा रही है। इसी क्रम में फर्जी पत्र जारी होने को साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385