• Sat. Jun 13th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

संगम नगरी में नाचे मोर

Spread the love

देवप्रयाग। संस्कृति मंत्रालय के उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की ओर से संगम नगरी में गंगा संस्कृति यात्रा के तहत यहां विभिन्न राज्यो के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
श्री रघुनाथ मन्दिर में बुधवार रात लोक गायक अनिल बिष्ट व साथियों ने जय भागीरथी मोक्ष दायिनी स्तुति सहित कण्डोलिया देव नृत्य जागर से उत्तराखण्ड की सस्कृति को सजीव कर दिया। अनिल बिष्ट के एजा ऐ भानुमती गीत से सभी झूम उठे। ब्रजभूमि की रासलीला के आकर्षक मयूर नृत्य को रामेश्वर व उमाशंकर देशला ने साथियों के संग मंच पर जीवंत कर दिया। राधारानी को मनाने भगवान कृष्ण का मयूर नृत्य सभी को भाव विभोर कर गया। राकेश गागुलि के गायन में हरियाणवी कलाकारों ने होली का फाग व बबम बम लहरी शिव नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं साहिब सिंह के निर्देशन में पंजाब के लोक कलाकारों का ढोल पाशे के संग जोशीले भांगड़ा व जिंदिवा नृत्य से सभी झूम उठे।संचालन आकाशवाणी उद्घोषक योगाम्बर पोली ने किया। गंगा संस्कृति यात्रा संयोजक राजेश बख्शी ने बताया कि गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा की महत्ता व संरक्षण हेतु लोक नृत्य के माध्यम से 33 स्थानों पर संदेश दिया जायेगा। पालिका अध्यक्ष के के कोटियाल ने सभी का स्वागत करते हर बर्ष ऐसे कार्यक्रम किये जाने को कहा। इस मौके पर गढ़वाली फिल्म निर्देशक बलबीर नेगी,पूर्व पालिका अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा, सभासद संगीता ध्यानी, दीपक कोटियाल, रेखा भट्ट सहित बड़ी संख्या में तीर्थ क्षेत्र वासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *