• Wed. Apr 1st, 2026

Dehradun: पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा टला, चुनावी व्यस्तता के चलते कार्यक्रम बदला; इसी माह आने की उम्मीद


[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा फिलहाल टल गया है। उसे कुछ दिन आगे बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून दिल्ली एलिवेटेड रोड का उद्घाटन और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारिकरण के काम के शिलान्यास समेत कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास का कार्यक्रम था।

साथ ही देहरादून में उनकी एक बड़ी जनसभा आयोजित करने की भी तैयारी थी। गढ़ीकैंट मैदान में जनसभा की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। सूत्रों के मुताबिक चुनावी राज्यों में व्यस्तता के कारण पीएम का चार अप्रैल को प्रस्तावित दौरा टाला गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद अप्रैल में ही पीएम उत्तराखंड दौरे पर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385