• Wed. Apr 15th, 2026

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे: वॉल्वो और एसी बसों का समय तय, किराये में बदलाव की तैयारी, यहां देखें पूरा शेड्यल


[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

Spread the love

उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर संचालन के लिए वॉल्वो और एसी बसों का समय निर्धारित किया गया है। सुबह चार बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर बसों का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। समय और दूरी का आकलन कर किराये में भी बदलाव किया जा सकता है। सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आठ वॉल्वो और छह एसी बसों का संचालन किया जाएगा। पहली एसी बस चार बजे दून से निकलेगी। दिल्ली से पहली बस सुबह नौ बजे रवाना होगी।

दून से अंतिम बस रात 11:05 बजे रवाना होगी जबकि दिल्ली से अंतिम बस रात 10 बजे आएगी। फिलहाल ट्रायल के लिहाज से कुछ बसों को भेजा गया है। जल्द ही सभी 14 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385