• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Uttarakhand: पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, दस दिन में तीसरी बार दाम बढ़ाए जाने से लोगों की बढ़ी चिंता

Spread the love

सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई है। पिछले 10 दिनों में कुल मिलाकर, कीमतों में लगभग पांच रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद देहरादून में पेट्रोल की कीमत 97.85 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 93.18 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा दून में सीएनजी के दामों में भी प्रति किलो तीन रुपये बढ़ाए गए हैं, इसके बाद दून में सीएनजी 97 रुपये किलो बिक रही है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने का सबसे बड़ा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है। निजी वाहन चलाने वालों का खर्च बढ़ेगा। वहीं, डीजल महंगा होने से ट्रक, बस और माल ढुलाई का खर्च भी बढ़ सकता है।

इसका असर सब्जियों, फल, दूध और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर दिखाई दे सकता है। माना जा रहा है कि अगर आने वाले दिनों में भी कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं, तो महंगाई और बढ़ सकती है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने मध्यम वर्ग और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *