• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Nitin Nabin: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के दौरे के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे उत्तराखंड, जीत के लिए झोंकी ताकत

Spread the love

भाजपा के लिए उत्तराखंड बेहद अहम है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनावों में जीत मद्देनजर पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। कुछ समय के अंतराल के बाद लगातार प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा हुआ है, इससे हर बार कार्यकर्ताओं को नया उत्साह मिला है।

पिछले साल नवंबर से ही बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के 25 वर्ष होने पर रजत जयंती समारोह में देहरादून में पहुंचे। फरवरी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसके बाद मार्च में गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार और हल्द्वानी में रक्षा मंत्री का हल्द्वानी में कार्यक्रम हुआ।

भाजपा का बूथ जीतों, चुनाव जीतों मंत्र

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून- दिल्ली एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने के साथ लोगों को संबोधित किया। इसी कार्यक्रम में पहुंचे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने भी संबोधित करने के साथ मंत्रालय की राज्य से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की थी।

अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे हैं। वे कोर कमेटी, कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक समेत अन्य कार्यक्रमों के साथ ही बूथ लेविल तक पर बैठक कर कर संगठनात्मक कार्यों को समझने के साथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। भाजपा का बूथ जीतों, चुनाव जीतों के मंत्र पर ही चल रही है। इससे जुड़ी कमियों को दूर करने और मजबूत दुर्ग को और सुदृढ़ करने में जुटी है।

मंत्री मंडल का विस्तार से लेकर दायित्वधारी बनाए

देहरादून। हाल के महीनों में प्रदेश मंत्री मंडल का विस्तार किया गया। इसके जरिए पार्टी ने कई समीकरण साधने का प्रयास किया। इसके अलावा नए दायित्वधारी भी बनाए गए। करीब 80 दायित्वधारी बने हैं, इनके जरिए पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संदेश देने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *