• Sun. Jun 7th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Chamoli: नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन; सीएम धामी की घोषणा, रिमखिम और बाड़ाहोती में बनाएंगे सीमा दर्शन केंद्र

Spread the love

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बार्डर टूरिज्म को विकसित करने के उद्देश्य से रिमखिम और बड़ाहोती में सीमा दर्शन केंद्र का निर्माण किया जाएगा। नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन पुरस्कार वितरण समारोह में वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित यह अल्ट्रा रन युवाओं के अदम्य साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में संचालित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आयोजित यह प्रतियोगिता सीमांत क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी।

वाइब्रेंट विलेज योजना के माध्यम से सीमांत गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने के साथ रिवर्स पलायन को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। कहा कि नीती क्षेत्र में होम स्टे की संख्या 35 से बढ़कर 450 हो गई है जो क्षेत्र में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं का प्रमाण है। अब यह अभियान रुकेगा प्रदेश की हर सीमांत घाटी तक पहुंचेगा।

ये भी घोषणाएं कीं

इस दौरान सीएम ने रिमखिम व बाड़ाहोती में बॉर्डर टूरिज्म को विकसित करने के लिए सीमा दर्शन केंद्र बनाने की घोषणी की। साथ ही चमोली के नीती, मलारी, कोषा, फरकिया, बांपा, गुरगुटी, कैलाशपुर व महरगांव में सामुदायिक सहभागिता आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित करने, सामुदायिक होम स्टे निर्माण के साथ ग्रामीण पर्यटन के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास करने, घाटी के विभिन्न गांवों व प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए साइनज एवं व्यू प्वाइंट विकसित करने, गमशाली गांव में स्थित दुप्फूधार मैदान में आधारभूत सुविधाओं का विकास करने की भी घोषणा की। दुप्फूधार मैदान विकसित होने से साहसिक पर्यटन व बड़े आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *