• Sun. Oct 25th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

वाल्मीकि जयंती पर दून में यातायात रहेगा प्रभावित, बुद्धा चौक से घंटाघर तक बदलेगा रूट

Spread the love

वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को शहर में निकलने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक शोभायात्रा के गुजरने के साथ ही संबंधित मार्गों पर यातायात को चरणबद्ध तरीके से डायवर्ट किया जाएगा। इससे शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

शोभायात्रा नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, राजा रोड कट, द्रोण कट और दून चौक से होते हुए वापस नगर निगम पहुंचेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे डायवर्जन प्लान का पालन करें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

शोभायात्रा के नगर निगम से रवाना होने पर तहसील चौक और दून चौक से बुद्धा चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा। शोभायात्रा के बुद्धा चौक पार करने पर वहां से दर्शनलाल चौक जाने वाले वाहनों को लैंसडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, दर्शनलाल चौक पार होने के बाद घंटाघर की ओर जाने वाले यातायात को भी लैंसडाउन चौक की ओर भेजा जाएगा।

शोभायात्रा के घंटाघर से पलटन बाजार में प्रवेश करने पर संबंधित स्थानों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा के राजा रोड कट पार करने पर प्रिंस चौक से द्रोण कट जाने वाले वाहनों को चंदर नगर कट से निकाला जाएगा।

शोभायात्रा के द्रोण कट पार करने पर दून चौक जाने वाले वाहनों को तहसील चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, शोभायात्रा के दून चौक पार करने पर तहसील चौक से दून चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक होकर भेजा जाएगा।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसील चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, प्रिंस चौक, द्रोण कट और दून चौक पर बैरियर व डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायातकर्मियों के निर्देशों का पालन करने और असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]