• Wed. Oct 28th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को सदन में दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस का धरना

Spread the love

भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में मंगलवार को दो दिवसीय सत्र की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों दिवंगत नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष समेत विभिन्न विधायकों ने उनके राजनीतिक जीवन और प्रदेश के लिए किए गए योगदान को याद किया।

सदन में विधायकों ने दोनों नेताओं से जुड़े संस्मरण साझा किए। कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अरविंद पांडे समेत अन्य सदस्यों ने भी अपने अनुभवों के माध्यम से उन्हें याद किया। इस दौरान विधानसभा में दोनों दिवंगत नेताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।

इससे पहले विधानसभा पहुंचने वाले मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों का मुख्य द्वार पर स्वस्तिवाचन के साथ स्वागत किया गया।

अंकिता को न्याय की मांग पर सीढ़ियों पर बैठे कांग्रेस विधायक

विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंत्री आवास से जुलूस के रूप में निकले विधायक विधानसभा के मुख्य द्वार तक पहुंचे। उनके हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां थीं। यहां उन्होंने सीढ़ियों पर धरना देकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने समेत अन्य मुद्दों पर सरकार के प्रति नाराजगी जताई।

कांग्रेस विधायक इन विषयों पर सरकार से जवाब मांग रहे थे। सदन के भीतर जहां दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई, वहीं विधानसभा परिसर के बाहर धरने के कारण राजनीतिक माहौल गरमाया रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]