• Mon. Nov 2nd, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

सालावाला में 1.81 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास।

Spread the love

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला स्थित गंगा ग्रीन वैली में 1.81 करोड़ रुपये की लागत से आंतरिक सड़कों और नालियों का निर्माण एवं सुधारीकरण किया जाएगा। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत होने वाले इन कार्यों का शिलान्यास किया।

 

इस दौरान मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। सड़क और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।

 

मंत्री ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक क्षेत्र तक सड़क और अन्य जरूरी सुविधाएं पहुंचें।

 

इस दौरान गंगा ग्रीन वैली समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद भूपेंद्र कठेत, आरएस परिहार, केशरी चंद नौटियाल, राम प्रसाद सेमवाल, संजय नौटियाल, दीपक सिंह, सुनीत डंडरियाल, पारस सोनकर, राहुल सिंघल और रवि वर्मा सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]