• Thu. Nov 26th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

संविधान दिवस पर अभियोजन विभाग को 25 लाख रुपये देने की घोषणा।

Spread the love

संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियोजन विभाग को मजबूत बनाने के लिए तीन घोषणाएं कीं। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण और इनके प्रति जनजागरूकता के लिए विभाग को 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की। साथ ही अभियोजन कार्यालयों के आधुनिकीकरण और प्रदेशभर में उनकी बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अभियोजन विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आम लोगों को भी इन कानूनों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने अभियोजन कार्यालयों में कंप्यूटर और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त बजट देने की घोषणा की। इसके साथ ही सभी जिलों के अभियोजन कार्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई और विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को याद किया। इस मौके पर विधि, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा और अभियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 12 विभूतियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड अभियोजन पत्रिका और ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ पुस्तिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपराधिक न्याय व्यवस्था में अभियोजन सेवा की अहम भूमिका है। अभियोजन अधिकारियों को साक्ष्यों का कानूनी परीक्षण कर तथ्यों को निष्पक्षता के साथ न्यायालय के सामने रखना चाहिए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]