• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

बेकाबू बस ने एक फौजी और अन्य युवक की जान ली

Spread the love

रामनगर। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दो स्कूटी सवारों के लिए बेकाबू बस मौत बनकर आई। रानीखेत रोड में हुए हादसे में बस ने दोनो को कुचल डाला। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
भरतपुरी निवासी गिरीश चंद्र पाण्डे उर्फ गौरी (40) पुत्र दया किशन और विक्रम सिंह नेगी (38) पुत्र जगत सिंह नेगी स्कूटी से अपने परिचित संख्या की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए विश्राम घाट जा रहे थे। रोडवेज बस अड्डे के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को रौंद दिया।
मौके पर मौजूद लोग दोनों स्कूटी सवारों को रामनगर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस हादसे के बाद बस की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही कार से हो गई। सामने से आ रही एक अन्य कार से भी टकरा गई। कार में सवार एक बालिका चोटिल हो गई। इसके बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतक विक्रम सेना में जवान थे। वह इन दिनों छुट्टी में घर आए हुए थे। जबकि गौरी पांडे साहसिक पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *