• Mon. Jun 8th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

ब्रेकिंग: मलबा आने से हाईवे अवरुद्ध

Spread the love

श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग व्यासी के समीप अटाली में मलबा आने से अवरुद्ध चल रहा है। लगातार बारिश होने के कारण मार्ग खोलने में समय लग रहा है। टिहरी प्रशासन के अनुसार थाना देवप्रयाग और थाना मुनिकीरेती को ट्रैफिक रोकने हेतु कहा गया है।
भारी बारिश से अटाली क्षेत्र में मलबा आने के बाद ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर चलने वाले यातायात को देवप्रयाग से चाका गजा व मलेथा से नरेंद्र नगर डायवर्ट कर ऋषिकेश को भेजा गया। वहीं मुनि की रेती से डाइवर्ट कर य।तायात नरेंद्रनगर होकर श्री नगर, देव प्रयाग व पौडी के लिए भेजा गया। एस एच ओ देवप्रयाग देव राज शर्मा के अनुसार इस बाबत आदेश मिलने केबाद देर शाम को बदरी केदार व हेमकुंड से लौटने वाले वाहनो को डायवर्ट किया गया। वहीं श्री नगर से लौट रहे कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत को भी देवप्रयाग से गजा होकर देहरादून के लिए निकलना पड़। । देर शाम हाई वे पर वाहनो को डायवर्ट किये जाने से यात्रियों को काफी मुश्किल बनी रही। देवप्रयाग क्षेत्र में भी देर शाम को भारी बारिश शुरू हो गयी थी।
यहां बता दें कि रविवार शाम को भी भारी बारिश से हाईवे पर मलबा आ गया था। जिसके चलते यहां लगभग दो घंटे यातायात बाधित रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *