• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

बागेश्वर की पार्वती ने भरा पर्चा

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर विधान सभा सीट हेतु हो रहे उप चुनाव के लिये भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुबोध लाल साह, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतेगी।
बागेश्वर विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को मतदान होगा। जबकि 8 सितंबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। यह सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद खाली हुई थी।
बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी दिवंगत विधायक चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को अपना उम्मीदवार बनाया है।
माना जा रहा है कि उप चुनाव में क्षेत्र की जनता की सहानुभूति को देखते हुए भाजपा ने पार्वती को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी को उम्मीद है कि उप चुनाव में भी यह सीट उनके हाथ आएगी।
वहीं पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बागेश्वर में जनसभा को संबोधित किया।
यहां बता दें कि कांग्रेस ने इस सीट पर आप छोड़कर आए बसंत कुमार पर दांव खेला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *