• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

मोहन चट्टी में मलबे से हरियाणा के 2 और लोगो के शव बरामद

Spread the love

ऋषिकेश : मोहनचट्टी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में 02 अन्य व्यक्तियों के शव बरामद, अब तक कुल 03 शव बरामद किए गए।
दिनांक 14.08.2023 को हुई मूसलाधार बारिश के कारण जनपद के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत मोहन चट्टी के पास जोगियाना में स्थित नाईट पेरेडाइज कैम्प भूस्खलन की चपेट में आ गया था, जिसमें 06 व्यक्ति दब गये थे। जिनमें से रेस्क्यू के दौरान एक बालिका (उम्र-10 वर्ष) को मलबे से निकालकर बचा लिया गया था| साथ ही एक व्यक्ति के शव को बरामद भी किया गया था|

घटना स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकय पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में रेस्क्यू कार्य के दौरान 15.08.2023 की सुबह से लगातार रेस्क्यू टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 अन्य शव भी बरामद किये गए| कल से अब तक रेस्क्यू टीम द्वारा कुल 03 शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है|

दौरान बचाये गए :
(1) कृतिका वर्मा (उम्र-10 वर्ष) पुत्री कमल वर्मा निवासी- मकान नम्बर-1796 हुड्डा सेक्टर-5, कुरुक्षेत्र हरियाणा।

कुल बरामद शव :
(1) विशाल उर्फ़ मोंटी वर्मा पुत्र शमशेर सिंह उर्फ़ सुमेर चंद (उम्र 24 वर्ष), निवासी- ग्राम व थाना इसराना, जनपद पानीपत हरियाणा।

(2) निशा वर्मा(उम्र 37 वर्ष) पत्नी कमल वर्मा, निवासी- मकान नम्बर-1796 हुड्डा सेक्टर-5, कुरुक्षेत्र हरियाणा।

(3) कमल वर्मा (उम्र 36 वर्ष), S/O स्वर्गीय श्री अशोक कुमार वर्मा निवासी उपरोक्त|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *