• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

देहरादून आशारोड़ी चेक पोस्ट पर हुआ एक्सीडेंट, 4 की मौत ।

Spread the love

रविवार सुबह करीब 03:26 बजे फायर स्टेशन देहरादून पर आर टी सेट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की आशारोड़ी चेक पोस्ट पर एक्सीडेंट होने के कारण गाड़ी में पांच व्यक्ति फंसे हैं फायर सर्विस यूनिट सूचना प्राप्त होते ही मय यूनिट के घटनास्थल आशा रोड़ी चेक पोस्ट देहरादून पहुंचे तथा देखा कि रिट्ज कार संख्या HR 42E 2701 में 02 अज्ञात व्यक्ति गाड़ी में फंसे हुए थे fs यूनिट ने तुरंत पहुंच कर आयरन कटर की सहायता से गाड़ी की बॉडी को काटकर अज्ञात व्यक्तियों को गाड़ी से बाहर निकाल कर एंबुलेंस 108 से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून पहुंचा गया। एक्सीडेंट में गाड़ी में टोटल 05 व्यक्ति थे फायर सर्विस यूनिट के पहुंचने से पूर्व स्थानीय पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

एक्सीडेंट में फंसे व्यक्ति का विवरण – 

घायल व्यक्ति – 1 ( 35वर्ष लगभग)

मृत व्यक्ति – 4 ( उम्र 35 से 40 वर्ष लगभग) ।

फायर सर्विस यूनिट

1- लीडिंग फायरमैन- भीम सिंह

2- फायर सर्विस चालक – प्रदीप कुमार

3- फायरमैन- प्रदीप कुमार 4-फायरमैन- मोनू रावत

5- महिला फायरमैन – कविता चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *