• Sat. Jun 13th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Pauri News: कमलेश्वर मंदिर में खड़ दीया अनुष्ठान चार नवंबर को

Spread the love

अब तक 45 दंपती करा चुके हैं पंजीकरण

खड़ दीया अनुष्ठान में शामिल होने वाले निसंतान दंपतियों को होती है संतान की प्राप्ति

श्रीनगर। कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़ दीया अनुष्ठान इस वर्ष चार नवंबर को आयोजित होगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक 45 दंपती संतान प्राप्ति की कामना के लिए खड़ दीया के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

मान्यता है कि जो भी निसंतान दंपती कमलेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर खड़ दीया अनुष्ठान करता है। भगवान शिव के आशीर्वाद से उसे संतान की प्राप्ति होती है। प्रत्येक वर्ष कमलेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को खड़ दीया अनुष्ठान आयोजित होता है। देश-विदेश से सैकड़ों की संख्या में लोग खड़ दीया अनुष्ठान में शामिल होते हैं। इसी दिन से नगर में सात दिवसीय भव्य बैकुंठ चतुर्दशी मेले की शुरूआत भी होती है।

कमलेश्वर महादेव मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि खड़ दीया अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अभी तक 45 लोगों की ओर से पंजीकरण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से चले आ रहे खड़ दीया के विशेष अनुष्ठान में जो भी निसंतान दंपती पूरी रात हाथों में जलता दीया लेकर पूरी रात खड़े-खड़े भगवान शिव की पूजा करता है। उसे कमलेश्वर महादेव संतान का वरदान अवश्य देते हैं।

इसके अतिरिक्त कई लोग अपने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना के लिए भी खड़ दीया की पूजा में शामिल होते हैं। इस अनुष्ठान को देखने के लिए दूर दराज से हजारों लोग मंदिर परिसर में पहुंचते हैं। उन्होंने पूजा में शामिल होने और खड़ दीया के पंजीकरण के लिए मंदिर में आकर संपर्क करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *