• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

सुमित हत्याकांड का खुलासा: पुराने विवाद की रंजिश में की हत्या, पार्क में बुलाकर मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार

Spread the love

कनखल थाना क्षेत्र के दयाल एंक्लेव निवासी सुमित की गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुराने विवाद में रंजिश के चलते सुमित की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ये है मामला

सोमवार की रात करीब पौने आठ बजे दो युवकों ने सुमित चौधरी उर्फ पंछी (18) पुत्र पवन निवासी दयाल एनक्लेव जमालपुर कलां थाना कनखल को कालोनी के ही पार्क में बुलाया। आरोप है कि पार्क में सुमित को गोली मार दी गई। इसके बाद सुमित के साथी मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में भूमानंद अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पता चलते ही सुमित के दोस्त भी अस्पताल से भाग निकले। इसके बाद से पुलिस युवकों की तलाश में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *